Saturday, October 12, 2019

Dholya Ganpati Wai



ढोल्या गणपति मंदिर। महागणपति मंदिर वाई। 



ढोल्या गणपति मंदिर यह महाराष्ट्र राज्य के सातारा जिला मे वाई शहर मे है । वाई शहर में यह मंदिर कृष्णा नदी के किनारे  पर बनाया गया है। इस मंदिर को महागणपति मंदिर भी कहा जाता है। वाई शहर का महत्व यानी  यह महाभारत कालीन प्राचीन शहर है। महाभारत समय मे इस शहर को विराट नगरी  कहा जाता था। ओर इस शहर को दक्षिण काशी भी कहा जाता है। दक्षिण कशी कहने का कारण यहाँ कृष्णा नदी के चारो ओर सात घाट है।

महागणपति मंदिर यानिकि ढोल्या गणपति मंदिर का निर्माण १७६२ साल मे श्री गणपतराव भीकाजी रास्ते इनकी ओर से गणपति आली घाट यहाँ कृष्णा नदी किनारे किया गया था। इस मंदिर की नींव से लेकर मंदिर के कलश तक की ऊचाई साधारण २४ मीटर इतनी है। साथ ही यह मंदिर कृष्णा नदी किनारे बनानेके कारण नदीपर बारबार आने वाले बाढ़ का विचार करके इस मंदिर की रचना केंद्र में त्रिकोणी मतलब मत्स्याकार बनायीं गयी है। इस निर्माण की विधि से मंदिर का बचाव कृष्णा नदीपर आने वाले बाढ़ से होता हे।
Krishna River
Krishna River Wai


और इस मंदिर के भितर की गणपति की मूर्ति यानिकि प्रतिमा कर्नाटक से लाये हुहे काले पत्थर में तराशी हुहि है। अभी इस गणपति प्रतिमा को केसरी रंग लगाया गया है। इस गणपति की प्रतिमा १० फुट लंबी ओर ८ फुट चौड़ी है। इस गणपति प्रतिमा का स्वरुप भव्य होनेके की वजह से इस गणपति को महागणपति ओर ढोल्या गणपति कहा जाता है। इस गणपति प्रतिमा की स्थापना वैशाख शु. १३ शके १६९१ में कियी गयी थी।

महागणपति मंदिर  के सामने काशी विश्वेश्वर का मंदिर है। महागणपति मंदिर का  शिखर वाई के सभी मंदिर से लंबा है। यह इस मंदिर की खासियत है। ओर इस मंदिर का निर्माण पत्थर में बहुत ही सुंदर किया गया है। इस मंदिर के बगल में धीरे बहनेवाली कृष्णा नदी के कारन इस जगह सुंदर ऐसा नज़ारा निर्माण हुहा है। यह महागणपति मंदिर की भीतर के गणपति वाई का ग्राम दैवत है।

इस मंदिर के भीतर की फोटो लेने केलिए कठोर मनाई होने के कारन हम अंदर की फोटो लेने में असमर्थ हुहे लेकिन हमने मंदिर के बहार की फोटो अवश्य लियी है नीचे देखे।

Dholya Ganpati Wai
Mahaganpati Mandir Wai


अगर आप कभी वाई शहर में आये तो इस मंदिर की यात्रा अवश्य करे। आपकी सभी मनोकामना ढोल्या गणपति जी अवश्य पूर्ण करेंगे।

अगर आपको इस मंदिर में आना होगा तो यातायात मार्ग इस प्रकार।

बस मार्ग

पुणे शहरसे  वाई ८८.५ किलोमीटर है।

सातारा शहरसे वाई ३५.८ किलोमीटर है।

ओर मुंबई , पुणे , सातारा शहर से प्राइवेट ओर MSRTC के बस हर रोज उपलब्ध होते है।

रेल्वे मार्ग 

सातारा रेल्वे स्टेशन से ४०.७ किलोमीटर

पुणे रेल्वे स्टेशन से ९१.५ किलोमीटर

खेड़ रेल्वे स्टेशन से ११० किलोमीटर

मुंबई रेल्वे स्टेशन से २३१ किलोमीटर

हवाई मार्ग 

मुंबई आंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से २३८ किलोमीटर

पुणे आंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से ९७.७ किलोमीटर

                                                                                                                                                                   
अगर आपको उपरकी जानकारी पसंद है तो जरूर शेयर करे। 😀😀😀😀😀
                                                                                                                                                                   


No comments:

Post a Comment

Dholya Ganpati Wai

ढोल्या गणपति मंदिर। महागणपति मंदिर वाई।  ढोल्या गणपति मंदिर यह महाराष्ट्र राज्य के सातारा जिला मे वाई शहर मे है । वाई शहर में यह मंदि...